पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती, अनुपम खेर ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, May 10, 2020

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती, अनुपम खेर ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्दी ठीक होने की कामना की है Image Source : TWITTER: @ANI

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को बीते शनिवार को सीने में दर्द के बाद अखिल भारतीय अयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने उनके जल्दी ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। 

मनमोहन सिंह की सेहत को लेकर चिंता जताते हुए अनुपम खेर ने ट्वीट किया, 'मनमोहन सिंह जी, जल्द ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घर लौटें।'

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, मनमोहन सिंह को बीती रात 8:45 बजे एम्स लाया गया। वह डॉ. नीतीश नाइक की देखरेख में हैं। 

सिंह की 2009 में एम्स में ही कोरोनरी बायपास सर्जरी हुई थी। इस मुश्किल ऑपरेशन में तकरीबन 14 घंटे लगे थे।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/3fCOvdR
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot