सोनम कपूर का दिल्ली वाला घर अंदर से कुछ ऐसा है दिखता, देखिए अनदेखी तस्वीरें - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, May 11, 2020

सोनम कपूर का दिल्ली वाला घर अंदर से कुछ ऐसा है दिखता, देखिए अनदेखी तस्वीरें

सोनम कपूर ने शेयर की अपने घर की तस्वीरें Image Source : INSTAGRAM/SONAM KAPOOR

सोनम कपूर लॉकडाउन में पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ली में रह रही हैं। वह मार्च में लंदन से दिल्ली लौटीं थी। लॉकडाउन के चलते वह मुंबई नहीं जा पाईं। सोनम लॉकडाउन में अपना समय कुकिंग, वर्कआउट और फोटोज क्लिक करके बिता रही हैं। सोनम ने हाल ही में अपने दिल्ली वाले घर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- क्वारेंटाइन के दौरान स्नैपशॉट।

सोनम ने अपने बेडरुम की फोटो शेयर की है। जिसमें वह ब्लैक और व्हाइट कलर का नाइटसूट पहनी नजर आ रही हैं वहीं आनंद ने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ है। पहली फोटो में सोनम आनंद के साथ आईपैड में कुछ देखकर मुस्कुरा रही हैं वहीं दूसरी फोटो में किताब पढ़ती नजर आ रही हैं।

सोनम ने अपने किचन, स्टडी रुम, लिविंग रुम और लॉन की तस्वीरें भी शेयर की हैं। लॉन में आनंद एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं।

बीते सप्ताह सोनम और आनंद की शादी को 2 साल पूरे हो गए हैं। शादी की सालगिरह पर आनंद ने सोनम को Nintendo Switch गिफ्ट किया है। इसमें सोनम के सारे फेवरेट गेम्स हैं।

सालगिरह पर सोनम ने आनंद के लिए एक स्पेशल पोस्ट भी शेयर किया था। उन्होंने आनंद के साथ अपनी पहली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- साथ में हमारी पहली फोटो। 4 साल पहले में एक वेगन को मिली थी जो आसानी से जटिल योगासन कर सकता है और उतनी ही आसानी से रिटेल और बिजनेस के बारे में बात भी कर सकता है। वह मुझे अविश्वसनीय रूप से कूल और सेक्सी लगा। आनंद आहूजा तुम्हारी किसी से तुलना नहीं की जा सकती है।तुम्हारी करुणा, दयालुता, उदारता और स्मार्टता अविश्वसनीय रूप से आकर्षक हैं लेकिन उतने ही तुम्हारे मूड और परफेक्शन को लेकर परेशान करना है।

View this post on Instagram

Our first picture together.. 4 years ago today I met a vegan who could do complicated yoga positions and speak about retail and business with the same ease. I found him unbelievably cool and sexy., he still makes my heart race and grounds me at the same time. Nothing compares to you @anandahuja , your compassion, kindness, generosity and smarts are incredibly attractive but so is your moodiness and your annoying perfectionism. Thank you for being my partner and standing besides me for these 4 years. They have been my most fulfilling. Happy happy anniversary husband. I’m soo thrilled I get to keep you for the rest of my life. I love you the most and I know you love me the best and the most. That I promise you is the greatest gift I’ve ever received. ❤️ #everydayphenomenal

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on

इन 4 सालों में मेरे पार्टनर बने रहने और मेरे साथ खड़े रहने के लिए शुक्रिया। सोनम और आनंद 8 मई 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे।



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/2Z6f2dZ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot