जब दिव्यांका त्रिपाठी शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद चली गईं थी अंधविश्वास की तरफ, इंटरव्यू में किया था खुलासा - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, May 12, 2020

जब दिव्यांका त्रिपाठी शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद चली गईं थी अंधविश्वास की तरफ, इंटरव्यू में किया था खुलासा

दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा Image Source : INSTAGRAM

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी(Divyanka Tripathi) अपने जीवन में  बहुत खुश हैं। वह 2016 में विवेक दहिया के साथ शादी कें बंधन में बंध गई थीं। विवेक से पहले वह बनू मैं तेरी दुल्हन को-स्टार शरद मल्होत्रा के साथ 8 सालों तक रिलेशनशिप में थी। शरद से ब्रेकअप के बाद दिव्यांका के एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए आंखों में आंसू आ गए थे। उन्होंने बताया था कि वह इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही थीं और अंधविश्वास की तरफ चली गई थीं। दिव्यांका ने बताया जब वह शरद को डेट कर रही थीं तो आशा करती थी यह हमेशा रहेगा लेकिन अब कोई मनमुटाव नहीं है।

जब राजीव दिव्यांका से पूछते हैं कि आपने अपने रिश्ते को बचाने के लिए क्या किया था। दिव्यांका ने कहा- मैंने सब कुछ ट्राई किया। आप जानना चाहोगे मैं कहा तक चली गई थी। मैं अंधविश्वास तक चली गई थी। मैं अंदाज लोगों से मिलने लगी थी और उनसे पूछती थी क्या सच में शरद पर किसी ने कुछ करवा दिया है। आठ साल के बाद ऐसा कैसे हो सकता है।

उन्होंने आगे कहा- उसके बाद एक समय आया जब मैंने खुद से सवाल किया क्या किसी का प्यार पाने के लिए इतना सब करना पड़ता है। क्या यह सच में प्यार था? इससे बेहतर है अकेले रहो।

दिव्यांका की आंखों में आंसू आ गए थे। उन्होंने आंसू रोकते हुए कहा- थोड़ा समय लगा लेकिन मुझे समय आ गया यह मेरे लिए नहीं बना है। अंधविश्वास बहुत खराब चीज है, कभी इसके चक्कर में मत पड़ो। मैं बेवकूफ बनी।

दिव्यांका अब अपने ये हैं मोहब्बते के को-स्टार विवेक दहिया के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्हें एक दोस्त पंकज भाटिया ने मिलवाया था। दोनों ने परिवार और दोस्तों के साथ 8 जुलाई 2016 को शादी की थी।

शरद मल्होत्रा भी अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड रिप्सी भाटिया से 20 अप्रैल 2019 को शादी की है। कपल ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट की है।



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/3dGuq4K
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot