लॉकडाउन ने कृति सेनन को बना दिया ऐसा, शेयर किया वीडियो - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, May 12, 2020

लॉकडाउन ने कृति सेनन को बना दिया ऐसा, शेयर किया वीडियो

कृति सेनन Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। वह लॉकडाउन में अपने टैलेंट बाहर ला रही हैं। कृति इन दिनों कविताएं लिख रही हैं, कुकिंग कर रही हैं और किताबें पढ़कर समय बिता रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर परिवार के साथ मस्ती करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बार कृति ने सोशल मीडिया पर कुछ अजीबोगरीब रिएक्शन देते हुए वीडियो शेयर की है।

कृति ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "लॉकडाउन ने मुझे कुछ ऐसा कर दिया है।" पहले वीडियो में कृति ऑल-डेनिम लुक में हैं और एक ग्लास-विंडो पर नॉक करते नजर आ रही हैं, जबकि दूसरे क्लिप में वह अपनी फिंगर का इस्तेमाल गन के रूप में करते हुए खुद को सिर में शूट करती नजर आ रही हैं।

कृति के फैन्स को उनका लॉकडाउन का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। उनकी इस वीडियो को 6 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। 

कृति ने हाल ही में मदर्स डे पर अपनी मां के लिए केक बनाया था। उन्होंने मदर्स डे के सेलिब्रेशन और केक की वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- हैप्पी मदर्स डे। चॉकलेट टार्ट मैंने बनाया है। कृति के इस पोस्ट पर काफी सेलिब्रिटीज ने उनके केक की तारीफ की थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति आखिरी बार आशुतोष गवारेकर की फिल्म पानीपत में नजर आईं थी। इस फिल्म में कृति के साथ अर्जुन कपूर और संजय दत्त अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। अब कृति निर्देशक लक्ष्मण उटेकर की फिल्म 'मिमी' में नजर आएंगी। मिमी की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म के लिए कृति ने वजन भी बढ़ाया था।

(इनपुट-आईएएनएस)



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/3fFCUuN
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot